बार के खिलाफ प्रमुख से मिले ग्रामीण
द्वाराहाट : मजखाली में बार खोलने का विरोध करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट को
द्वाराहाट : मजखाली में बार खोलने का विरोध करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट को ज्ञापन दिया। उनका कहना था कि क्षेत्र में मदिरालय खुलने से जहां गांव में अराजकता का माहौल बनेगा, वहीं पर्यटन गतिविधियों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
ज्येष्ठ प्रमुख महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को नगर पहुंचा। उन्होंने प्रमुख ममता को ज्ञापन देकर कहा कि मजखाली में बार खोला जा रहा है जो ग्रामीण अंचल के लिए ठीक नहीं है। प्रमुख ने कहा कि मदिरा बार के स्थान पर रोजगार को बढ़ावा देने वाले संस्थान अथवा लघु उद्योग खोले जाते तो पलायन रोकने में मदद मिलती। वहीं क्षेत्र विशेष की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता। उन्होंने इस मामले में ठोस निर्णय का भरोसा दिलाया। इस मौके पर बीडीसी अरविंद अधिकारी, मदन बजेठा, दयाल बोरा, सुंदर वर्मा, दलीप सिंह, प्रधान नंद राम व राजेंद्र नाथ आदि मौजूद रहे।