कमल के जाने से टूटा ताना बाना
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : नगर के मकीड़ी मोहल्ले में त्रिभुवन जोशी के परिवार को ताना बाना जवान बेटे क
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : नगर के मकीड़ी मोहल्ले में त्रिभुवन जोशी के परिवार को ताना बाना जवान बेटे के जाने के बाद बिखर सा गया है। बचपन से ही मेधावी और सरल स्वभाव का होने के कारण कमल सभी का प्रिय था। परिजनों के साथ साथ आसपास के लोग भी कमल की प्रतिभा से काफी प्रभावित रहते थे, लेकिन शायद नियति को यहीं मंजूर था। किसी को यकीन नहीं आ रहा था, कुछ दिनों तक उनके बीच खेलने कूदने वाला कमल आज उनसे काफी दूर चला गया है।
मकीड़ी निवासी त्रिभुवन जोशी का सबसे छोटा बेटा कमल बचपन से ही मेधावी रहा है। कमल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नगर के कुर्माचल एकाडेमी में हुई। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से इंटर की परीक्षा पास करने के बाद कमल का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के खड़कवासूला (पूना ) केंद्र में हो गया था। वर्तमान में कमल नौसेना में बतौर लेफ्टिनेंट कार्यरत थे। कमल ने नजदीकी बताते हैं कि कमल बचपन से ही सेना में जाकर देश सेवा करना चाहता था। अपने सपने को पाने के लिए उसने कड़ी मेहनत भी की और निर्धारित मुकाम भी पाया। छोटी सी उम्र में अपना सपना पूरा करने वाले कमल की प्रतिभा से सभी प्रभावित भी थे। लेकिन शायद कमल और उनके परिजनों की खुशी नियति को मंजूर नहीं थी। शुक्रवार को जब नौसेना के अधिकारी कमल के पार्थिव शरीर को लेकर उनके घर पहुंचे तो परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। पूरे नगर के लोग कमल के अंतिम दर्शन को यहां मौजूद भी हुए, लेकिन अचानक हुए इस हादसे के सामने कोई भी अपनी आंखे नम होने से नहीं रोक पाया। हर कोई दिवंगत आत्मा की शांति और उसके परिजनों को दो बोल सांत्वना के देते दिखाई दिया। विश्वनाथ घाट पर कमल के बड़े भाई भारत जोशी ने उन्हें गमगीन माहौल में मुखाग्नि दी। कमल अपने पीछे अपने पिता त्रिभुवन जोशी, माता गीता जोशी, दादी प्रेमा जोशी, बहन ममता तिवारी और भाई भारत जोशी को पीछे छोड़ गए हैं।