Move to Jagran APP

नौसेना के लेफ्टिनेंट की सड़क हादसे में मौत

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : भारतीय नौसेना में मुंबई में तैनात लेफ्टिनेंट कमल जोशी की एक सड़क हादसे में

By Edited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 10:41 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 10:41 PM (IST)
नौसेना के लेफ्टिनेंट की सड़क हादसे में मौत

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : भारतीय नौसेना में मुंबई में तैनात लेफ्टिनेंट कमल जोशी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। शुक्रवार को सेना के जवान उनका शव लेकर उनके पैतृक घर अल्मोड़ा के मकीड़ी पहुंचे। जहां विश्वनाथ घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि कर दी गई।

loksabha election banner

अल्मोड़ा के मकीड़ी मोहल्ला निवासी त्रिभुवन जोशी के पुत्र कमल जोशी (24) नौसेना में लेफ्टिनेंट पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती मुंबई में थी। बीते 29 जुलाई को पनवेल हाईवे से मुंबई की ओर आते समय एक ट्रक ने ओवरटेक करते समय उनके वाहन को टक्कर मार दी। इंडियन नेवी के अधिकारी लेफ्टिनेंट आरके मनू ने बताया कि कमल और उनके एक साथी को गंभीर चोटें आई, लेकिन उपचार के दौरान कमल ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट कमल के शव को लेकर उनके पैतृक घर अल्मोड़ा के मकीड़ी पहुंचे। जहां कमल का पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा गया। बाद में कमल के शव को विश्वनाथ घाट ले जाया गया। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान नवीं कुमाऊं, पुलिस के जवानों और तीनों सेनाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर सलामी दी।

लेफ्टिनेंट कमल जोशी की शव यात्रा में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एडीएम प्रकाश चंद्र, एसडीएम ¨रकू बिष्ट समेत सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

--==

शोक में डूबा मकीड़ी मोहल्ला

अल्मोड़ा : शुक्रवार को चौबीस वर्षीय लेफ्टिनेंट कमल जोशी का शव अल्मोड़ा आने के बाद से ही पूरे नगर और मकीड़ी मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। अचानक हुए इस हादसे से परिजन ही नहीं बल्कि आसपास के लोग भी सदमे में हैं। कमल का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके घर पहुंचा उनके घर पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। सभी ने नम आंखों से कमल को अंतिम विदाई दी और उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.