विज्ञान प्रदर्शनी में निधि पंत रही प्रथम
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: ताकुला ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने चार्ट-पोस्टर के
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: ताकुला ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने चार्ट-पोस्टर के जरिये वैज्ञानिक सोच प्रदर्शित की। इस विज्ञान संगोष्ठी में निधि पंत प्रथम रही।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोमेश्वर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में इस वर्ष मुख्य विषय 'प्रकाश के उपयोग: सभावनाएं एवं चुनौतियां' था। उद्घाटन विज्ञान संगोष्ठी की संयोजक एवं प्रधानाचार्य मिम्मी पंत ने किया और विज्ञान को व्यवहारिक बनाने पर जोर दिया। ब्लाक विज्ञान समन्वयक डॉ. कपिल नयाल ने मुख्य विषय पर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। पर्यवेक्षक एमएस मेर ने बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत करने के लिए प्रेरित किया। संचालन डॉ. बीसी पांडेय ने किया। संगोष्ठी में पहुंचे दस विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान सोच पर आधारित पोस्टर व चार्ट प्रस्तुत किए गए। जिसमें राइंका मनान की निधि पंत, राइंका भूलखर्कवाल गांव की विक्ति जोशी तथा राइंका मनान के मोहित नयाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नीतू नेगी, भावना धपोला, विनय कुमार साह, मीनाक्षी कनवाल, ललित सिंह भाकुनी आदि शामिल हुए। अब यह छात्र-छात्राएं पांच अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में घनश्याम पंत, एचएस रावत, हेमा जोशी, वंदना जोशी, मुन्नी टम्टा, हरीश भोज, कमला पंत, रीता उपाध्याय, किरन रौतेला, रितु अग्रवाल, रजनी मिश्रा, दया बिष्ट, परिणिता टम्टा, दिवान सिंह रावत आदि शिक्षक मौजूद थे।