डिजिटल इंडिया के प्रति करें जागरूक
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से आम आदमी की समस्याओं का त्वरित निदान हो सक
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से आम आदमी की समस्याओं का त्वरित निदान हो सके। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की जानकारी देनी होगी। इसके लिए अधिकारी व कर्मचारी व्यापक अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास करें।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में डिजिटल इंडिया वीक के तहत आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसडीएम ¨रकू बिष्ट ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं को संपादित करने में आ रही कठिनाईयों को ई गवर्नेस के माध्यम से सरलीकृत किया जा सकता है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को देश की मुख्य धारा व ई गवर्नेस से जोड़ने के लिए गंभीरता से प्रयास करने होंगे। अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगड्वाल ने भी अपने संबोधन में सरकारी सेवाओं को आम आदमी तक पहुंचाने और उन्हें इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जहां सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता आएगी वहीं समय की भी बचत होगी।
बैठक में डिप्टी कलक्टर वैभव गुप्ता, एस जंगपांगी, सुरेश आर्या, एमएस नेगी, सावित्री टम्टा, केतन पांडे समेत अनेक लोग मौजूद रहे।