धमकाते हैं थानेदार साहब!
अल्मोड़ा : लमगड़ा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर लमगड़ा थाने के थानाध्यक्ष पर
अल्मोड़ा : लमगड़ा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर लमगड़ा थाने के थानाध्यक्ष पर अपने कार्यो में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि लमगड़ा थाने में किसी मामले में एफआइआर कराने पर थानाध्यक्ष द्वारा आनाकानी व अभद्रता की जाती है।
पुलिस अधीक्षक करन सिंह नगन्याल से से मिले शिष्टमंडल ने उन्हें बताया कि लमगड़ा विकास खंड में अगर कोई व्यक्ति कोई शिकायत लेकर थाने में जाता है। तो शिकायत दर्ज करने के बजाय थानाध्यक्ष द्वारा उन्हें डांट डपट कर वापस भेज दिया जाता है। जिस कारण आम जनता को न्याय नहीं मिल पाता। शिष्टमंडल के सदस्यों ने कहा कि बीते दिनों विकास खंड में दुष्कर्म के एक मामले में थानाध्यक्ष द्वारा पीड़ित पक्ष की प्राथमिकी दर्ज नहीं की। जब प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थानाध्यक्ष पर दबाव बनाया गया तो उन्होंने पीड़ित पक्ष के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया। जिसके बाद मामले की प्राथमिकी अल्मोड़ा के महिला थाने में दर्ज कराई गई। सदस्यों ने कहा कि थानाध्यक्ष द्वारा बरती जा रही अनियमितताओं के कारण अब स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से थानाध्यक्ष के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और उन्हें लमगड़ा थाने से स्थानांतरित करने की मांग की है।
शिष्टमंडल में राजीव राज गुरुरानी, दीपक पांडे, गिरीश खोलिया, प्रकाश भट्ट, सुरजीत सिंह, रमेश बहुगुणा, चंदन राणा, रमेश बाबू गोस्वामी, गणेश जोशी, किशन गिरि, गीता गोस्वामी, पान सिंह समेत अनेक सदस्य मौजूद थे।