शिक्षा अधिकारियों ने किया स्कूलों का निरीक्षण
भिकियासैंण: बीइओ राजेंद्र सिंह अधिकारी, उपशिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई व सर्व शिक्षा अभियान के ब्लाक
भिकियासैंण: बीइओ राजेंद्र सिंह अधिकारी, उपशिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई व सर्व शिक्षा अभियान के ब्लाक समन्वयक उर्बादत्त सत्यवली ने गुरुवार को विकास खंड के सुदूर विद्यालय राइंका जालली, मुनियांचौरा व पालीमन्या का संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण कर शिक्षण कार्य के साथ ही अन्य गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान पालीमन्या में तैनात कर्मी हरीश जोशी की कार्य प्रणाली से नाराज होकर भविष्य में कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी गई।
बीइओ ने संकुल संसाधन केंद्र पाली में चल रहे चार दिनी सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बेहतर कार्य हेतु राप्रावि पाली प्रधानाध्यापक दिवेश पालीवाल को सम्मानित भी किया। बाद में उन्होंने बीआरसी जैनल व भिकियासैंण में चल रहे सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण में पहुंचकर संचालित गतिविधियों को देखा व दिशा-निर्देश दिए।