शराबी चालक ने मौत के मुंह में धकेले बाराती
जागरण संवाददाता, रानीखेत : बारातियों से भरी बोलेरो द्वाराहाट-कर्णप्रयाग हाईवे पर करीब 200 फिट गहरे ग
जागरण संवाददाता, रानीखेत : बारातियों से भरी बोलेरो द्वाराहाट-कर्णप्रयाग हाईवे पर करीब 200 फिट गहरे गधेरे में जा गिरी। हादसे में चालक समेत 12 बाराती घायल हो गए। इनमें ज्यादातर युवतियां हैं। दो को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। चालक के नशे में होने के कारण दुर्घटना हुई।
सिलंगी गांव (ताड़ीखेत) से बुधवार को बारात ग्राम मौना गई थी। विवाह समारोह की रस्म पूरी होने के बाद शाम को बारात वापस लौटी। वाहनों के काफिले में शामिल बोलेरो सायं लगभग पांच बजे यूए 01-टीए-0953 चौकुनी क्षेत्र में तीखे मोड़ पर असंतुलित होकर करीब 200 फिट गहरे गधेरे में जा पलटी। हादसे में चालक समेत 12 बाराती घायल हो गए।
सामाजिक कार्यकर्ता दीवान सिंह अन्य ग्रामीणों को लेकर मौके की ओर दौड़े। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इमर्जेसी 108 सेवा व एक निजी वाहन से उन्हें नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया गया। इधर पूर्व विधायक करन माहरा व बसंत नेगी आदि ने घायलों को भर्ती कराया। साथ ही गंभीर रूप से घायल हरीश सिंह पुत्र जीवन सिंह व करिश्मा पुत्री रणजीत सिंह को उच्च चिकित्सा के लिए हल्द्वानी रेफर कराया। उधर नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने देहरादून से फोन पर सीएमएस से वार्ता कर घटना एवं घायलों की स्थिति के बाबत जानकारी ली। जरूरत के अनुरूप चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा। डॉक्टरों की टीम मुस्तैद रही और घायलों को त्वरित उपचार दिया गया। इधर नशे में धुत चालक का मेडिकल कराया गया है।
=== इंसेट===
ये हैं घायल बाराती
= चालक राजन सिंह पुत्र मोहन सिंह, देवेंद्र सिंह पुत्र किशन सिंह, हिमानी पुत्री जीवन सिंह, अनिल पुत्र भूपाल सिंह, संजय पुत्र शिवराज सिंह, मनोज पुत्र खड़ग सिंह, हरीश सिंह पुत्र जीवन सिंह, सोनाली पुत्री भूपाल सिंह (सिलंगी गांव), माया पुत्री नंदन सिंह (टूनाकोटसेरा), करिश्मा, आकांक्षा व मनीषा पुत्री रणजीत सिंह (टूनाकोट हाल संतनगर दिल्ली)
=== इंसेट===
सदमे से दूल्हे की चाची बेहोश
घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंची दूल्हे की चाची दीपा फत्र्याल पत्नी जीवन सिंह बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे भी भर्ती कराया गया है।
=== इंसेट===
खाई में गिरी पिकप, चालक गंभीर
ताड़ीखेत : रामनगर हाईवे पर पिकप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की वजह स्टेय¨रग लॉक होना बताया जा रहा है। चालक पान सिंह रावत पुत्र गोपाल सिंह निवासी मकड़ौं मालवाहक जीप यूके 01-417 से सुबह करीब आठ बजे रानीखेत से ताड़ीखेत की ओर जा जा रहा था। धमाइजर के पास तीखे मोड़ पर वाहन असंतुलित होकर करीब 60 मीटर गहरे गधेरे में जा पलटा। संयोग से चीड़ के टूटे पेड़ का सहारा मिलने से जीप और नीचे पलटने से बच गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर गहरी चोट है। रानीखेत चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद चालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।