सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपाई
रानीखेत : विद्युत दरों में वृद्धि के खिलाफ भाजपाई सड़क पर उतर आए। उन्होंने प्रदर्शन कर इस निर्णय को ज
रानीखेत : विद्युत दरों में वृद्धि के खिलाफ भाजपाई सड़क पर उतर आए। उन्होंने प्रदर्शन कर इस निर्णय को जनविरोधी बताया। साथ ही नारेबाजी के बीच राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया।
भाजपा कार्यकर्ता जिला महामंत्री दर्शन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गांधी चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने विद्युत दरें बढ़ाए जाने को राज्य वासियों के हितों से खिलवाड़ करार देते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार ने अपना जनविरोधी निर्णय वापस न लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। बाद में नारेबाजी के बीच प्रदर्शनकारियों ने राज्य की कांग्रेस सरकार का पुतला आग के हवाले किया। इस मौके पर नगर वरिष्ठ कार्यकर्ता शंकर दत्त बुधोड़ी, नगर अध्यक्ष चंदन भगत, प्रेम भगत, अशोक पंत, विनय तिवारी, विनोद भार्गव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक बिनवाल, कुलदीप राजौरिया सुंदर कुमार, रजनी वर्मा, जगदीश छाबड़ा, कामरान कुरैशी, ललित आर्या, विमल भट्ट, रोहित शर्मा, तपन जोशी, उमेश पंत, नरेंद्र फत्र्याल, रमेश जोशी आदि मौजूद थे।