जल मूल्य में वृद्धि का विरोध
अल्मोड़ा : सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति ने प्रति वर्ष जल मूल्य में वृद्धि किए जाने का व
अल्मोड़ा : सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति ने प्रति वर्ष जल मूल्य में वृद्धि किए जाने का विरोध किया है। समिति ने इसे जनभावनाओं के विपरीत बताते हुए इस पर पुनर्विचार किए जाने की मांग शासन से की है।
यहां तहसील सभागार में शनिवार को हुई बैठक में प्रतिवर्ष जल मूल्य बढ़ाए जाने के स्थान पर जल मूल्य मीटर रीडिंग के आधार पर लिए जाने, ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत नगर के सभी नालों की सफाई कर उसमें कीटनाशकों का छिड़काव किए जाने, सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए गति अवरोधक स्थापित किए जाने, यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर खैरना से काकड़ीघाट वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किए जाने, जनभावनाओं के अनुसार नगर बस सेवा का संचालन शीघ्र किए जाने, यातायात व्यवस्था में सुधार किए जाने समेत कई अन्य मांगों पर चर्चा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों से इन समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।
बैठक की अध्यक्षता डॉ. सुबोध पंत व संचालन आरपी जोशी ने किया। बैठक में डीएस भाकुनी, राजेंद्र प्रसाद, लक्ष्मी दत्त पांडे, जय बल्लभ पांडे, नंदन सिंह बिष्ट, गंगा सिंह फत्र्याल, नवीन जोशी, एमवी साह, एनएल वर्मा, कैलाश तिवारी, केबी पांडे, एलपी तिवारी, एमएस मटेला, सतीश पंत, एसएस बिष्ट, एचसी जोशी, डीएस रजवार, शिव राज साह, डीएस बेलवाल, डॉ. पीसी जोशी, हरीश लाल व गिरीश चंद्र गुरुरानी आदि मौजूद थे।