पेड़ से लटका मिला नेपाली युवक
रानीखेत/ ताड़ीखेत : विकासखंड के सुदूर डोबा पूर्णिया इलाके में नेपाली युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली। इस
रानीखेत/ ताड़ीखेत : विकासखंड के सुदूर डोबा पूर्णिया इलाके में नेपाली युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली। इससे गांव में सनसनी फैल गई। नायब तहसीलदार ने मय टीम मुआयना किया। अंदेशा है कि युवक ने आत्महत्या की है। अलबत्ता शिनाख्त नहीं हो सकी है।
मामला विकासखंड के डोबा पूर्णिया के तोक तेगड़ा क्षेत्र का है। स्कूल से घर लौट रहे बच्चों ने नाप खेतों में मेहल के पेड़ से लटकी लाश देखी। घबराए विद्यार्थियों ने तत्काल ग्राम प्रधान गोपाल सिंह को सूचना दी। इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई। नायब तहसीलदार मोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में राजस्व उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह चौड़िया, गोपाल राम, डिगर सिंह, उमेश चंद्र सिंह नयाल, महेश शर्मा आदि मौके पर पहुंचे। नीली जैकेट व इसी रंग की पेंट पहने युवक नाइलॉन की बेल्ट से लटका हुआ था। पैर जमीन पर जबकि घुटने पर खरोंच के निशान भी पाए गए।
तलाशी में उसकी जेब से नेपाली मुद्रा बरामद हुई। नायब तहसीलदार के अनुसार युवक नेपाली मूल का था जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। इस मौके पर बीडीसी सुमन जोशी, ग्राम प्रहरी प्रकाश नेगी, राजेंद्र जोशी, रतन सिंह, शिव सिंह नेगी, कुशाल सिंह, शिव सिंह डोगरा, नारायण सिंह, नंदकिशोर आर्या आदि मौजूद रहे। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक का शव पहचान के लिए नागरिक चिकित्सालय में रखा गया है।