शराब की दुकान खोली तो आंदोलन
सोमेश्वर : तहसील में शराब के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाओं ने नए वित्तीय वर्ष में सोमेश्वर में शरा
सोमेश्वर : तहसील में शराब के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाओं ने नए वित्तीय वर्ष में सोमेश्वर में शराब की दुकानें और बीयर बार खोलने पर आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है। महिलाओं ने कहा है कि अगर शराब की दुकानों के टेंडर कराए गए तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
लक्ष्मी आश्रम कौसानी की बसंती बहन के नेतृत्व में सोमवार को महिलाएं तहसील मुख्यालय पहुंची। महिलाओं ने पेशकार कृष्ण सिंह नयाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि शराब से युवा शक्ति का लगातार नशे की गिरफ्त में आ रही है। महिला ¨हसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। सोमेश्वर क्षेत्र में शाम के समय महिलाओं का घरों से निकलना दूभर हो गया है। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अपै्रल में शराब की दुकानें खोली तो महिलाएं आंदोलन करेंगी। इस दौरान पुष्पा बोरा, कौशल्या देवी, संगीता देवी, नंदी देवी, अंबा देवी, पुष्पा देवी, रेवती देवी, हीरा देवी, गंगा देवी, नीमा देवी, चंपा देवी, तुलसी देवी, माया वर्मा आदि मौजूद रहे।