चोरों ने खंगाला घर, किया हाथ साफ
अल्मोड़ा : नगर के लोअर माल रोड पर लॉ फैकल्टी के पास अज्ञात चोरों ने एक घर का सामान खंगाल कर कई चीजें
अल्मोड़ा : नगर के लोअर माल रोड पर लॉ फैकल्टी के पास अज्ञात चोरों ने एक घर का सामान खंगाल कर कई चीजें चुरा ली हैं। सोमवार की रात यहां निवासरत किशन सिंह बिष्ट के घर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे सामान पर हाथ साफ कर लिया। इस कमरे में किशन सिंह बिष्ट की माता रहती हैं। जबकि अन्य परिजन दूसरे मकान में रहते हैं। बिष्ट की माता इन दिनों अपने परिजनों से मिलने हल्द्वानी गयी हुई हैं। जिसका अज्ञात बदमाशों ने फायदा उठा लिया। बिष्ट की माता के यहां न होने के कारण अभी कितनी चोरी हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। मंगलवार को कोतवाल संजय वर्मा ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि मकान स्वामी की रिपोर्ट के बाद इस मामले में छानबीन की जाएगी।