विवाहिता की मौत के आरोपी गिरफ्तार
अल्मोड़ा : विकास खंड हवालबाग में ससुरालियों द्वारा गर्भवती नव विवाहिता को जहर देकर मारने के मामले में
अल्मोड़ा : विकास खंड हवालबाग में ससुरालियों द्वारा गर्भवती नव विवाहिता को जहर देकर मारने के मामले में राजस्व पुलिस ने हत्या आरोपी सास और सुसर को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। जबकि राजस्व पुलिस चौथे आरोपी मृतका के जेठ की अभी तलाश कर रही है।
दस मार्च को विकास खंड के बल्टा गांव निवासी पूरन सिंह मेहता की पुत्री रेखा को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी मौत जहर खाने से हुई। इस मामले में मृतका रेखा के परिजनों ने उसके पति, सास, ससुर और जेठ पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रेखा को जहर खिलाने के आरोप में पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद राजस्व पुलिस ने उसके पति जयपाल को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार की देर रात राजस्व रेखा के ससुरालियों के घर में दबिश दी। जहां से मृतका के सुसर दीवान सिंह पुत्र अमर सिंह और सास हीरा देवी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को मजिस्ट्रेट के पास पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। जबकि चौथे आरोपी मृतका के जेठ की अभी तलाश जारी है।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
..तो जेल में पलेगा बढ़ेगा तनुज
अल्मोड़ा : दस जनवरी को जब रेखा को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसकी हालत बहुत नाजुक थी। पेट में पल रहे बच्चे को बचाने के साथ साथ रेखा को बचाने की चिकित्सकों ने कोशिश की। रेखा तो नहीं बच सकी, लेकिन अपनी ममता के रूप में उसने एक नौ महीने के बच्चे को जन्म जरूर दे दिया। जिसे तनुज नाम मिला। सोमवार की रात मृतका के सास-ससुर को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन दादा-दादी के साथ मां का आंचल खो बैठा मासूम तनुज भी था। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया तो तनुज के संरक्षण की परेशानी सामने आयी। बाद में तनुज को भी दादा दादी के संरक्षण में उन्हीं के साथ जेल भेज में भेजने का निर्णय ले लिया गया। इस कार्रवाई के बाद अब यह सवाल पैदा हो गया है कि मासूम तनुज जेल में पलेगा बढ़ेगा।