बंधी कृष्ण के जीवन की उम्मीद
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण, ऊपर से जवान बेटे की किडनी खराब। गरीब
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण, ऊपर से जवान बेटे की किडनी खराब। गरीबी और बेबसी के कारण उपचार की उम्मीद छोड़ चुका था गिवाईथल निवासी राजेंद्र बोरा। लेकिन कुछ समाज सेवियों ने उसकी पीड़ा को समझा और अब कई हाथ बेटे कृष्ण के उपचार को आगे बढ़ने लगे हैं।
धौलछीना के गिवाईथल निवासी राजेंद्र सिंह बोरा का 26 वर्षीय पुत्र काफी समय से बीमार चल रहा था। उपचार के लिए चिकित्सकों के पास गए तो उन्होंने किडनी फेल होने की बात बताई। मजबूरी में कृष्ण को पीजीआई चंडीगढ़ भर्ती कराया गया। लेकिन पैसे खत्म होने की वजह से कृष्ण को वहां से परिजन घर ले आए। घर में बीमार बेटा लेकिन पिता पूरी तरह बेबस। स्थानीय लोगों को राजेंद्र की बेबसी का पता चला तो कई लोग इस बेबस परिवार की मदद को आगे आ गए। कृष्ण के उपचार के लिए व्यापार मंडल धौलछीना ने बाईस हजार, जिला व्यापार मंडल ने पांच हजार व राजकीय इंटर कालेज धौलछीना ने तीन हजार रुपये एकत्र कर राजेंद्र बोरा को सौंप दिए हैं। व्यापार मंडल धौलछीना के अध्यक्ष दरबान सिंह ने बताया कि कृष्ण के उपचार के लिए अधिक से अधिक लोगों से मदद की गुहार लगायी जा रही है। ताकि उसके उपचार के लिए जरूरी दो लाख रुपये जुटाए जा सके हैं। इधर मदद के लिए लोगों के हाथ उठने के बाद अब कृष्ण के जिदंगी की किरण भी रोशन होने लगी है।