जमराड़ी-नौगांव लिंक मार्ग की सुधरेगी दशा
अल्मोड़ा : अतिवृष्टि में बुरी तरह क्षतिग्रस्त जमराड़ी-नौगांव मार्ग की जल्द दशा सुधरेगी। विधायक मनोज ति
अल्मोड़ा : अतिवृष्टि में बुरी तरह क्षतिग्रस्त जमराड़ी-नौगांव मार्ग की जल्द दशा सुधरेगी। विधायक मनोज तिवारी व डीएम विनोद कुमार सुमन ने गुरुवार को इस मार्ग का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मार्ग के दुरुस्तीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र आगणन बनाने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को विधायक मनोज तिवारी व डीएम विनोद कुमार सुमन ने विकास खंड भैंसियाछाना के जमराड़ी से नौगांव लिंक मार्ग का निरीक्षण किया। यह मार्ग विगत वर्ष हुई अतिवृष्टि में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे इस मार्ग से बागेश्वर जनपद से आने जाने वाले वाहनों की आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने बाड़ेछीना सेराघाट मुख्य मार्ग पर बूंगा ग्राम सभा के नाली के पास क्षतिग्रस्त दीवार का भी शीघ्र निर्माण कराए जाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए हैं। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि अधिकारी शीघ्र इन निर्माण कार्यो का आगणन बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।