पेड़ गिरने से तीन घायल, दो भर्ती
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: यहां बर्फबारी के दौरान पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हो गए, मगर बाल-बाल बच गए।
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: यहां बर्फबारी के दौरान पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हो गए, मगर बाल-बाल बच गए। गंभीररुप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
गत दिवस यहां सर्किट हाउस क्षेत्र निवासी मोहन बिष्ट, बालिका हेमा जलाल व भारत चौहान राह से गुजर रहे थे कि बर्फबारी से एक पेड़ की बड़ी टहनियां टूटकर उनके ऊपर आ गिरी। पेड़ की टहनियों से चोटिल होने के साथ ही गिरकर भी चोटिल हो गए। तीनों को रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भारत चौहान को छुट्टी दे दी गई जबकि घायल मोहन बिष्ट व हेमा का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मोहन के सिर व छाती व हेमा के पैर में चोट है। दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।