Move to Jagran APP

तीन महीने से चूल्हे ठंडे

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: तीन महीने से रसोई गैस न मिलने पर परेशान महिलाओं ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सड़क प

By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 03:19 AM (IST)Updated: Thu, 20 Nov 2014 10:58 PM (IST)
तीन महीने से चूल्हे ठंडे

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: तीन महीने से रसोई गैस न मिलने पर परेशान महिलाओं ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सड़क पर सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस बीच उधर से गुजर रहे यात्रियों व महिलाओं के बीच नोकझोंक भी हुई। यात्रियों ने जबरन उनके गैस सिलेंडर सड़क से हटाकर वाहन पार किया।

loksabha election banner

नगर से तकरीबन दो किमी दूर ग्रामीण क्षेत्र फलसीमा क्षेत्र में करीब तीन माह से गैस आपूर्ति नहीं हो रही है। गुरुवार को खाली सिलेंडर लेकर कुछ महिलाएं सड़क पर रसोई गैस का इंतजार करते रही। जब रसोई गैस नहीं पहुंची तो दोपहर उन्होंने सड़क पर सिलेंडरों के साथ खड़े होकर जाम लगाया। बाद में जाम में फंसे यात्रियों ने सड़क खोलने का दबाव बनाया और इसमें बारात की गाड़ी भी फंस गई। इस बात को लेकर यात्रियों व जाम लगा रही महिलाओं के बीच झड़प भी हुई। बहरहाल यात्रियों ने उनके सिलेंडर सड़क से खुद हटाकर जाम खोला और वाहन निकाले। ग्रामीणों ने कहा कि उनके क्षेत्र में करीब तीन माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो सकी है, जिससे बहुत मुश्किल हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार को भी रसोई गैस नहीं पहुंची तो गांव के सभी लोग सड़क पर बैठ जाएंगे। गुरुवार को जाम लगाकर विरोध करने वालों में फलसीमा की मंजू बिष्ट, सावित्री बिष्ट, चंपा बिष्ट, ममता बिष्ट, देवकी बिष्ट, हेमा बिष्ट, कला बिष्ट, रोहित बिष्ट, कैलाश बिष्ट आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.