ढाई किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : बागेश्वर थाना पुलिस ने ढाई किलो चरस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया ह
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : बागेश्वर थाना पुलिस ने ढाई किलो चरस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक चरस को बेचने के लिए मैदानी क्षेत्र की ओर ले जाने की फिराक में थे। चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
गुरुवार की सायं कांडा मोटर मार्ग में पुलिस गश्त कर रही थी। तभी गाड़गांव पुलिया के पास सड़क किनारे खड़े तीन युवक भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया। उनके सामान की तलाशी लेने पर सोराग निवासी महेंद्र सिंह के पास से आधा किलो, दोबाड़ निवास महिपाल सिंह से एक किलो और डोकटी गांव के महिपाल सिंह से 1.30 किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में युवकों ने पुलिस को चरस बेचने के लिए मैदानी क्षेत्र को जाने की बात कही। तीनों युवकों को पुलिस ने 8/20एनडीपीसी के तहत गिरफ्तार कर लिया। चरस पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआइ प्रतिमा भट्ट, बसंत पंत, हीरा सिंह फिरमाल और सुंदर टोलिया शामिल थे। इतनी बड़ी मात्रा में चरस के साथ तस्करों को पकड़ने पर पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल ने पुलिस टीम को शाबासी देते हुए ढाई हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है।