भवाली के पास पलटी मैक्स, दो गंभीर
संवाद सहयोगी, मौलेखाल : विकास खंड सल्ट में भवाली के पास ब्रेक फेल होने से मैक्स जीप सड़क पर पलट गई। ह
संवाद सहयोगी, मौलेखाल : विकास खंड सल्ट में भवाली के पास ब्रेक फेल होने से मैक्स जीप सड़क पर पलट गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रामनगर रेफर कर दिया गया है।
गुरुवार की सायं मैक्स वाहन संख्या यूए-01-पीए-0692 डोटियाल से मौलेखाल की ओर जा रही थी। अचानक भवाली के पास वाहन का ब्रेक फेल होने के कारण भवाली के पास मैक्स सड़क पर ही पलट गई। हादसे में चालक रमेश चंद्र डिक्टिया पुत्र लक्ष्मी दत्त निवासी झिमार और गोविंद सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण घायलों को रामनगर रेफर कर दिया गया। वाहन में पांच अन्य यात्री भी सवार थे। जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा उक्त स्थल से थोड़ा आगे होता तो इस हादसे में जनहानि की पूरी संभावना थी।