नियुक्ति होने तक चलेगा आंदोलन
अल्मोड़ा : उत्तराखंड परिवहन निगम में मृतक आश्रित पद पर अपने बेटे को नियुक्ति देने की मांग को लेकर भ्य
अल्मोड़ा : उत्तराखंड परिवहन निगम में मृतक आश्रित पद पर अपने बेटे को नियुक्ति देने की मांग को लेकर भ्यारखोला निवासी शोभा देवी शनिवार को भी कलक्ट्रेट में धरने पर बैठी रही। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जब तक उनके पुत्र को मृतक आश्रित पद पर नियुक्ति नहीं मिल जाती है, आंदोलन जारी रहेगा। इधर उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने शोभ ा द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को समर्थन दिया है।
शोभा का कहना है कि उनके पति रोडवेज में कार्यरत थे और सेवाकाल के दौरान तीन साल पहले उनका निधन हो गया। इसके बाद परिवार की आर्थिक हालत काफी खराब हो गई है। परिवार में आजीविका का कोई अन्य साधन नहीं है। कहा कि धरने के 25 बाद भी शासन-प्रशासन ने अब तक उनकी कोई सुध नहीं ली है। कहा है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उनके साथ पुत्र रौनक कुमार व उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के नंद किशोर वाल्मीकि, विजय कुमार, नितिन कुमार, अर्जुन कुमार आदि बैठे।