सड़क पर उतरे कलक्ट्रेट कर्मी, प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: सरकार की उपेक्षा से खफा कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने सोमवार को रै
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: सरकार की उपेक्षा से खफा कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने सोमवार को रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। रैली में विभिन्न तहसीलों से पहुंचे कर्मचारियों ने भी नारेबाजी कर गुस्से का इजहार किया। इस दौरान कर्मचारियों ने तीन सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने की आवाज उठाई।
तीन सूत्रीय मांगों के समर्थन में पिछले 35 दिनों से हड़ताल पर डटे कर्मचारी सोमवार को सड़क पर उतर आए। कलक्ट्रेट परिसर से शुरू हड़ताली मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की रैली कचहरी बाजार, जौहरी बाजार, थाना बाजार व पलटन बाजार होते हुए चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क पहुंची। वहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह अपनी तीन सूत्री मांगों के समर्थन में 15 सितंबर से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार उनकी बातों को कतई नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति सरकार कितनी गंभीर है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि दीपावली का पर्व सिर पर आ चुका है और हड़ताली कर्मचारियों को वेतन शासन-प्रशासन के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को सुध नही हैं। उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों से इन विषम हालातों के बावजूद कतई हताश न होने की अपील की।
सभा की अध्यक्षता कलक्ट्रेट मिनिस्टिीरियल कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह खलझूनियां व संचालन गोविंद सिंह अधिकारी ने किया। सभा को दीप चंद्र जोशी, भूपेंद्र सिंह मेहता, विजय सिंह कुंजवाल, प्रमोद गोस्वामी, पुष्पा साह, रमा जोशी, पान सिंह अल्मियां, हेमंत सिंह भोज, प्रमोद नयाल, अजय बिष्ट, रमेश पालनी, जीवन सिंह रावत आदि कर्मचारियों ने संबोधित किया। इस दौरान सभा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह अधिकारी ने सभा स्थल पहुंचकर हड़ताली कर्मचारियों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। इसके पश्चात कर्मचारी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट परिसर लौट आए और वहां धरना दिया।