Move to Jagran APP

कलक्ट्रेट में हुंकार, फरियादी परेशान

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: शासन के उपेक्षा पूर्ण रवैये से आक्रोशित हड़ताली कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने गु

By Edited By: Published: Fri, 17 Oct 2014 09:51 AM (IST)Updated: Fri, 17 Oct 2014 09:51 AM (IST)
कलक्ट्रेट में हुंकार, फरियादी परेशान

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: शासन के उपेक्षा पूर्ण रवैये से आक्रोशित हड़ताली कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने गुरुवार को भी हुंकार भरी। जिला मुख्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। साथ ही तीन सूत्रीय मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अपने कामकाज के लिए जिला मुख्यालय पहुंचने वाले फरियादियों को काफी फजीहत उठानी पड़ रही है।

loksabha election banner

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट कर्मचारी एक महीने से आंदोलनरत हैं। लेकिन प्रदेश सरकार उनकी मांगों को लेकर उपेक्षात्मक रवैया अख्तियार किए हुए है। कर्मचारियों की मांगें शासन स्तर की होने के कारण जिला प्रशासन भी किंकर्तव्यविमूढ़ बना है। ऐसे में बीच का रास्ता निकालकर हड़ताल को समाप्त करने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। कर्मचारियों व शासन की इस लड़ाई का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। हड़ताल के चलते उनके कई जरूरी काम पिछले एक माह से रुके पड़े हैं।

इस बीच गुरुवार को धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता रमेश कुमार व संचालन जगजीवन सिंह बिष्ट ने किया। सभा को अंबिका प्रसाद पुरोहित, विपिन चंद्र मुनगली, ललित भाकुनी, बलवंत सिंह देवड़ी, महेंद्र सिंह डसीला, दीपक तिवारी, मनोज कांडपाल, शशिमोहन पांडे, कैलाश मनराल, तनुज बिष्ट, मनमोहन सिंह सजवान, कमलेश अधिकारी, गोविंद अधिकारी, विशन सिंह नेगी, किशन लटवाल, मो.असलम, विमला मठपाल, सुधा त्रिपाठी, लीला बोरा, गीता भाकुनी, ज्योति नपलच्याल, भगवती भाकुनी, गीता रानी, कृष्णा आर्या, कविता मेहता खष्टी अल्मियां ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.