Move to Jagran APP

'हिन्दी पहचान..शान है हमारी..'

By Edited By: Published: Sun, 14 Sep 2014 11:48 PM (IST)Updated: Sun, 14 Sep 2014 11:48 PM (IST)
'हिन्दी पहचान..शान है हमारी..'

जागरण संवाददाता, रानीखेत : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस पर गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने राष्ट्रभाषा को महान एवं देश का गौरव बताया। साथ ही रचनाओं के जरिये अपने ही देश में अस्तित्व खोती जा रही 'हिन्दी' की व्यथा भी सुनाई।

loksabha election banner

विद्यालय सभागार में गोष्ठी का शुभारंभ प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने किया। उन्होंने काव्य संग्रह 'अभिव्यक्ति' एवं 'व्यथा हिन्दी की' पर व्याख्यान दिया। साथ ही कविताओं के माध्यम से यह भी बताया कि किस प्रकार अपने ही देश में 'हिन्दी' उपेक्षा का दंश झेल अस्तित्व खोती जा रही है। प्रधानाचार्या ने 'हिन्दी' को देश का गौरव बताते हुए राष्ट्र भाषा को और सशक्त बनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि 'हिन्दी' बाहरी व्यवहार में नहीं बल्कि हमारी भावनाओं से जुड़ी होनी चाहिए। उन्होंने सभी से व्यवहार में 'हिन्दी' का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।

हिन्दी विषय की शिक्षिका मीना पांडे ने 'हिन्दी' को महान बताते हुए रचनाएं प्रस्तुत कीं। इसके अलावा अनुप्रिया, लता बिष्ट, रिया नेगी, भावना मेहरा, दीक्षा अधिकारी, हेमा भट्ट, हिमानी पंवार, गंगा मेहरा, संगीता आर्य, कंचन पांडे आदि ने भी विचार रखे और कविता पाठ किया।

संचालन करते हुए प्रवक्ता गणित विमला बिष्ट ने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनने तक का सफर तथा वर्तमान में महत्व पर प्रकाश डाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.