कूड़े के ढेरों से उठ रही बदबू, लोगों का जीना मुहाल
-ताड़ीखेत कस्बे की सफाई व्यवस्था चरमराई
-व्यापार संघ ने स्वास्थ्य विभाग से कीटनाशक छिड़काव की मांग
ताड़ीखेत: व्यापार मंडल की लाख कोशिशों के बाद भी ताड़ीखेत कस्बे की सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं आ सका है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढे़रों से उठ रही बदबू में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बारिश का मौसम होने के कारण इन ढ़ेरों से संक्रमण फैलने की आशंका बनी है।
ताड़ीखेत कस्बे की सफाई व्यवस्था ढर्रे पर नहीं आ सकी है। जहां-तहां फैंका कूड़े अब लोगों के लिए जी का जंजाल बन रहा है। बारिश का मौसम होने के कारण गंदगी के ढेरों से बदबू उठने लगी है जिस कारण आवाजाही में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल की लाख कोशिशों के बाद भी लोग कूड़े को खुले में फैंक रहे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह का कहना है कि कस्बे को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए प्रशासन ने भी यहां सफाई अभियान चलाया लेकिन लोग मनमर्जी से कूड़े को फैंक रहे हैं। उन्होंने नियत स्थान पर ही कूड़ा फेंकने की अपील करते हुए स्वास्थ्य विभाग से दवाईयों का छिड़काव करने की मांग की है। इधर गंदगी के ढेरों से उठ रही बदबू से लोगों की जीना मुहाल हो गया है। रोज आवाजाही करने वालों का कहना है कि इसी प्रकार गंदगी का साम्राज्य रहा तो कभी की भयंकर बीमारी जन्म ले सकती है।