सीएम के पुतले की निकाली शव यात्रा
जाका, अल्मोड़ा : नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलित योग प्रशिक्षित बेरोजगारों ने सोमवार को तीखे तेवर दिखाए। 61वें दिन भी डीएम कार्यालय के समक्ष धरना जारी रखते हुए माल रोड में सांकेतिक चक्काजाम किया। वह सरकार की अनसुनी का विरोध कर रहे थे।
दोपहर योग प्रशिक्षित स्थानीय चौघानपाटा में एकत्रित हुए और उन्होंने मांग की पूर्ति नहीं करने के विरोध स्वरूप प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद सड़क पर बैठ गए। उन्होंने कुछ देर सांकेतिक जाम लगाया। जिससे कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। सांकेतिक विरोध के बाद जाम खोल दिया गया। इस मौके पर योग प्रशिक्षित संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बेरोजगारों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी और जब तक स्थाई नियुक्ति नहीं दी जाती, तब तक आंदोलन जोर पकड़ते जाएगा। जाम व धरना कार्यक्रम में राजीव सांगा, पंकज पांडे, गीतांजलि, जया बिष्ट, भगवान भट्ट, कैलाश चंद्र जोशी, शंकर सिंह मनराल, राकेश चंद्र, दीप भट्ट, भुवन चंद्र गणुवंत, राहुल जोशी, कविता जोशी, हेमा फुलोरिया, पूरन पालीवाल, सोनिया कर्नाटक, रेखा आर्या, भगवती बिष्ट, माया पांडे, चंचल लोहनी, नमिता तिवारी, दीपा बिष्ट, नरेन्द्र कुमार, अनूप कुमार, पंकज मनराल आदि योग प्रशिक्षित शामिल थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर