काशी से साकार होने लगी राष्ट्रीय श्रमदान की भावना
काशी में आज स्वच्छता और श्रमदान का पाठ पढ़ाया गया। यहां लगी कक्षा की मुख्य अतिथि वक्ता पांडिचेरी उप राज्यपाल किरण बेदी रहीं।
वाराणसी (जेएनएन)। काशी में आज स्वच्छता और श्रमदान का पाठ पढ़ाया गया। यहां लगी कक्षा की मुख्य अतिथि वक्ता पांडिचेरी उप राज्यपाल किरण बेदी रहीं। बात घर-मुहल्ला से शुरू होकर प्रदेश और देश तक स्वच्छ रखने की हुई। श्रमदान की भावना को साकार करने के लिए साकार सेवा समिति का बैनर लगा और राष्ट्रीय श्रमदान का शुभारम्भ आज काशी के सुन्दरपुर नेवादा स्थित एक लॉन में किया गया।
किरन बेदी से संबंधित समाचारों के लिए यहां क्लिक करें।
कार्यक्रम में किरण बेदी ने कई प्रदेशों से आये श्रमदानियों को जागरूक करते हुए कहा की हम सभी को अपने घर, मुहल्ला, कार्यालय, गाँव, प्रदेश व देश को श्रमदान कर स्वच्छ रख सकते हैं। गन्दगी के कारण गम्भीर बीमारियो की चपेट में आने से लोगो को शरीरिक व आर्थिक रूप से कमजोर बना देता हैं जबकि स्वच्छ होने से इन तमाम कठिनाइयों व बीमारियो से बचा जा सकता हैं। गंगा के किनारे गन्दगी फैलाने वाले लोगो को जागरूक करने के लिए श्रमदान व स्वच्छ कर जागरूक किया जा सकता हैं साथ ही लोगो को जागरूक करके स्वच्छ भारत अभियान को शिखर तक पहुँचने में सफलता हासिल कर सकते हैं। श्रमदान का बहुउद्देशीय तरीका नुक्कड़ नाटक,आपसी चर्चा,गरीब बच्चो को शिक्षा दिलाना, स्वस्थ्य सम्बंधित मदद करना आदि बहुउद्देशीय माध्यम से लोगो को स्वच्छता व श्रमदान का सन्देश दिया जा सकता हैं। मौके पर पुलिस कर्मियो को भी स्वच्छता व श्रमदान का पाठ पढ़ाया।