Move to Jagran APP

बिना ठेका आटो स्टैंड पर वसूली

वाराणसी : नगर में आटो स्टैंड से वसूली हो रही है, जबकि नगर निगम की ओर से इस वित्तीय वर्ष में कोई ठेक

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 01:35 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 01:35 AM (IST)
बिना ठेका आटो स्टैंड पर वसूली
बिना ठेका आटो स्टैंड पर वसूली

वाराणसी : नगर में आटो स्टैंड से वसूली हो रही है, जबकि नगर निगम की ओर से इस वित्तीय वर्ष में कोई ठेका नहीं दिया गया है। खास यह कि वसूली कौन कर रहा है, वसूली की धनराशि किसकी जेब में जा रही है, इसकी जानकारी से भी नगर निगम के अफसर महरूम हैं।

loksabha election banner

बताते हैं कि दोदर्जन के करीब आटो स्टैंड नगर में संचालित हैं। जहां ठेके के माध्यम से नगर निगम वसूली कराता रहा है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक आटो स्टैंडों से वसूली का ठेका नहीं हुआ है। सूत्रों की मानें तो प्रतिमाह दो लाख से अधिक की वसूली आटो स्टैंडों से होती है। बिना ठेका के नगर निगम को राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही है।

- ठेका होने का है इंतजार

शहर में नगर निगम द्वारा लगभग दो दर्जन स्थानों को चिन्हित कर महानगर में आटो स्टैंड बनाये गए हैं। जिसका ठेका प्रत्येक वर्ष लाखों रुपये में होता है। इस बार भी आटो स्टैंड के ठेके के लिए ठेकेदारों से आवेदन नगर निगम द्वारा लिया गया लेकिन, अभी तक किसी को आवंटन नहीं किया गया। सूत्र बताते हैं कि विभाग के कुछ कर्मचारियों द्वारा पुराने ठेकेदारों की मिलीभगत से अधिकारियों को गुमराह कर वसूली का खेल खेला जा रहा है। प्रतिदिन एक आटो से 15 रुपये की वसूली की जा रही है।

वसूली रोकने के लिए पुलिस से गुहार

इस मामले में नगर आयुक्त डा. श्रीहरि प्रताप शाही का कहना है कि सभी थानों पर स्टैंड से वसूली पर रोक लगाने की सूचना भेज दी गई है। इसके अलावा विभागीय स्तर पर भी अवैध वसूली रोकने का प्रयास किया जाएगा।

दूध मंडी में भी अवैध वसूली

नगर की दूध मंडियों में भी वसूली हो रही है। जिससे रोजाना नगर निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसकी शिकायत दूधिओं की संस्था ने नगर निगम के अफसरों से की है लेकिन, अवैध वसूली पर अब तक अंकुश नहीं लगा है। स्पष्ट कर दें कि दूध मंडी में भी वसूली के लिए नगर निगम ठेका कराता रहा है। बीते तीन साल से ठेका नहीं होने के बाद भी वसूली हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.