Move to Jagran APP

जगन्नाथ दरबार के दर्शन का आज खत्म होगा इंतजार

वाराणसी : भगवान जगन्नाथ के दर्शन को व्याकुल भक्तों का इंतजार एक पखवारे बाद शनिवार की सुबह खत्म हो ज

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 01:08 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 01:08 AM (IST)
जगन्नाथ दरबार के दर्शन का आज खत्म होगा इंतजार
जगन्नाथ दरबार के दर्शन का आज खत्म होगा इंतजार

वाराणसी : भगवान जगन्नाथ के दर्शन को व्याकुल भक्तों का इंतजार एक पखवारे बाद शनिवार की सुबह खत्म हो जाएगा। भइया बलभद्र व बहन सुभद्र संग प्रभु की श्वेत वसन झांकी का सुबह दर्शन होगा। शाम को मनफेर के लिए प्रभु सैर सपाटे पर निकलेंगे।

loksabha election banner

रथयात्रा महोत्सव के लोकाचार के तहत ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भक्तों के प्रेम में अत्यधिक स्नान से बीमार प्रभु एक पखवारे के विश्राम पर चले गए थे। इस दौरान उन्हें काढ़े का भोग लगाया गया। भक्तों को भी यह प्रसाद स्वरूप मिला। अब महोत्सव विधान अनुसार प्रभु शनिवार को स्वस्थ होंगे। प्रथम पथ्य के रूप में परवल का जूस व मिष्ठान्न-पकवान खिलाया जाएगा। ट्रस्ट श्रीजगन्नाथ जी के सचिव आलोक शापुरी के अनुसार सुबह 5.30 बजे मंगला आरती के बाद छह बजे पट खुलेंगे और श्वेत वस्त्र में प्रभु के दर्शन होंगे। दोपहर बाद 3.30 बजे डोली श्रृंगार की झांकी सजेगी और चार बजे देव विग्रह डोली यात्रा पर निकलेंगे। दुर्गाकुंड, नवाबगंज, खोजवां, शंकुलधारा, बैजनत्था, कमच्छा होते डोली पं. बेनीराम बाग स्थित शापुरी भवन पहुंचेगी। इसके साथ ही तीन दिनी रथयात्रा महोत्सव 25 की भोर से शुरू हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.