कंधों पर झाड़ू रख किया प्रदर्शन
वाराणसी : मैदागिन स्थित भारतेंदु पार्क में सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस की ओर से गुरुवार को प्रदर्शन
वाराणसी : मैदागिन स्थित भारतेंदु पार्क में सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस की ओर से गुरुवार को प्रदर्शन किया गया। लोगों ने कितनी स्वच्छ हुई काशी के तहत कंधों पर झाड़ू रखकर विरोध-प्रदर्शन किया। संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे हो रहे हैं। वर्ष 2014 में 2 अक्टूबर को मोदी ने स्वच्छता का संदेश दिया था। बावजूद इसके शहर अब भी पुराने ढर्रे पर चल रहा है। शहर में कूड़े का अंबार स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहा है। ऊबड़-खाबड़ सड़कें हादसों की वजह बन रहीं हैं। इतना सब होने के बाद भी स्वच्छता को लेकर लोगों के व्यवहार में परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदर्शन में अभिषेक विश्वकर्मा, मोहम्मद जुबैर, मोहम्मद आसिफ, विष्णु शर्मा, डा. मनोज यादव, जावेद अंसारी आदि शामिल थे।