पूरे दिन गर्मी से तपी धरा, जलते रहे लोग
41.6 : डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 22.9 : डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 62 : प्रतिशत अ
41.6 : डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान
22.9 : डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान
62 : प्रतिशत अधिकतम आद्रता
22 : प्रतिशत न्यूनतम आद्रता
वाराणसी : भगवान भास्कर के तेज से गुरुवार को भी लोग पूरे दिन जलते रहे। गर्मी और धूप इतनी तेज थी कि धरती भी तप गई। लोग भी पूरा दिन तपन से बिलबिलाते रहे। तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण भीषण गर्मी रही। लोग लू के कारण घरों, दुकानों एवं कार्यालयों में ही दुबके रहे। जिन्हें बहुत जरूरी काम था वही घर से बाहर निकले।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया। वहीं न्यूनतम पारा भी सामान्य से ऊपर चल रहा है। इसके कारण बहुत तेज गर्मी रही। आद्रता बहुत कम होने के के कारण बारिश की भी संभावना कम हो गई है। कुछ दिनों पहले ही जहां आद्रता 80 प्रतिशत से अधिक हो गई थी, वहीं गुरुवार को यह 62 पर आ गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गर्मी की स्थिति अभी ऐसे ही बनी रहेगी।