वेतन विसंगति के विरोध में प्रदर्शन
वाराणसी : वेतन विसंगति के विरोध में सफाई कर्मियों ने बुधवार को नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उ
वाराणसी : वेतन विसंगति के विरोध में सफाई कर्मियों ने बुधवार को नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि एक ही काम के लिए दो वेतन दिए जाते हैं। पुलिस जांच की अड़चन के कारण मृतक आश्रितों की भर्ती का कार्य वर्षो से लंबित है। दूसरे संवर्ग में कई बार प्रोन्नति हो चुकी लेकिन सफाई कर्मियों की पदोन्नति के बावत अधिकारी उदासीन हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का निस्तारण पंद्रह दिन के भीतर नहीं किया जाता है तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री सोनचंद्र बालमिकी, अनिल कुमार सागर, विरेंद्र कुमार, राजू, दिलीप कुमार भारती, अशोक कुमार भारती, सनोज कुमार के साथ अन्य लोग रहे।