Move to Jagran APP

परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा और सम्मान

वाराणसी : ब्राह्मण विकास संघ की ओर से परशुराम जयंती पर 28 अप्रैल को रथयात्रा चौराहा से सुबह सात बजे

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Apr 2017 02:11 AM (IST)Updated: Thu, 27 Apr 2017 02:11 AM (IST)
परशुराम जयंती पर भव्य  शोभायात्रा और सम्मान
परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा और सम्मान

वाराणसी : ब्राह्मण विकास संघ की ओर से परशुराम जयंती पर 28 अप्रैल को रथयात्रा चौराहा से सुबह सात बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। कमच्छा, भेलूपुर होते धर्मसंघ शिक्षा मंडल परिसर दुर्गाकुंड में यात्रा का समापन किया जाएगा। यहां भगवान परशुराम की पूजा आरती व विशिष्टजन सम्मान होगा। यह जानकारी ब्राह्मण विकास संघ के उपाध्यक्ष मुकेश पाठक, महामंत्री सचिन मिश्रा व संगठन मंत्री धर्मेद्र त्रिपाठी ने रथयात्रा स्थित एक रेस्त्रां में बुधवार को प्रेसवार्ता में दी। शोभायात्रा में सज्जित वाहन पर भगवान परशुराम की छवि सजाई जाएगी। विभिन्न वाद्ययंत्रों की धुन के बीच यात्रा में हजारों ब्राह्मणजन शामिल होंगे। इसमें पुरुष श्वेत धोती-कुर्ता और महिलाएं पीली साड़ी में होंगी। सम्मान के लिए विभिन्न क्षेत्रों से विशिष्टजनों का चयन किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.