गोकसी में चार गिरफ्तार
वाराणसी : लोहता पुलिस ने मंगलवार की रात गोवध निवारण अधिनियम के तहत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। था
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Mar 2017 01:28 AM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2017 01:28 AM (IST)
वाराणसी : लोहता पुलिस ने मंगलवार की रात गोवध निवारण अधिनियम के तहत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रमुख राजीव सिंह के मुताबिक जरिए मुखबिर सूचना मिली थी कि रहीमपुर मुस्लिम बस्ती में आरोपी एक गाय वध के लिए ले जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मतीन अंसारी, इकबाल अंसारी व मंडुआडीह के लल्लन राम व उपेंद्र विश्वकर्मा को दबोच लिया। उनके कब्जे से गाय बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक लल्लन व उपेंद्र गाय बेचने के लिए रहीमपुर लाए थे। दो अन्य आरोपियों ने उसे खरीदा और अंधेरे का लाभ उठाकर उसका वध करने को ले जा रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें