राष्ट्र के लिए स्वतंत्रता व उसको बनाए रखना महत्वपूर्ण
वाराणसी : सामाजिक विज्ञान संकाय, बीएचयू के समता भवन में शुक्रवार को आजादी 70-स्वतंत्रता 70 के तहत आय
वाराणसी : सामाजिक विज्ञान संकाय, बीएचयू के समता भवन में शुक्रवार को आजादी 70-स्वतंत्रता 70 के तहत आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि छात्र-छात्राओं में देशभक्ति का जज्बा भरा है। केंद्र सरकार की ओर से आयोजित 'जरा याद करो कुर्बानी' कार्यक्रम की जमकर सराहना की।
कुलपति ने कहा कि राष्ट्र के लिए उसकी स्वतंत्रता का अत्यंत महत्व है। साथ ही इससे अधिक महत्वपूर्ण स्वतंत्रता को बनाए रखना है। भारतीय सपूतों ने सत्य एवं न्याय की स्थापना के लिए अनेक बार युद्ध किया। अंतर संकाय वाद-विवाद प्रतियोगिता में कला संकाय के श्रवण कुमार को प्रथम, सुरभि को द्वितीय एवं महिला महाविद्यालय की कीर्ति त्रिपाठी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर कला संकाय प्रमुख प्रो. मंजीत चतुर्वेदी, प्रो. राजकुमार, प्रो. डीके शर्मा, प्रो. कुमार पंकज, डा. योगेंद्र आर्य आदि ने विचार रखे। संचालन डा. विमल लहरी एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. जयकांत तिवारी ने किया।