दो सेमी प्रति घंटा से घटने लगीं गंगा
वाराणसी : बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत की बात है। शुक्रवार से गंगा का जल स्तर तेजी से घटने लगा है। रात 1
वाराणसी : बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत की बात है। शुक्रवार से गंगा का जल स्तर तेजी से घटने लगा है। रात 11 बजे दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी घट रहा था। केंद्रीय जल आयोग ने इस वक्त गंगा का जल स्तर 72.27 मीटर मापा। अधिकारियों का अनुमान है कि अब जल स्तर घटने का क्रम शुरू हो गया है।
तर्क दिया कि फाफामऊ से बलिया तक गंगा का घटाव जारी है। यह संकेत है कि गंगा के ऊपर के हिस्से से पानी का बहाव कम हुआ है। रात 11 बजे फाफामऊ में दो सेमी प्रति घंटा से गंगा घट रही थीं। वहीं इलाहाबाद में इनके घटने की रफ्तार तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा हो गई थी। यह क्रम मीरजापुर में भी जारी रहा। वहां भी तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जल स्तर घट रहा था। हालांकि वाराणसी में आकर घटने की रफ्तार कम हो गई थी। दो सेंटीमीटर प्रति घंटा थी। वहीं गाजीपुर में एक सेंटीमीटर प्रति तीन घंटे व बलिया में एक सेंटीमीटर प्रति दो घंटे की रफ्तार थी। विशेषज्ञों ने बताया कि मीजरापुर से बनारस के बीच मैदानी इलाका अधिक है। इस दौरान जो पानी बस्तियों की ओर बढ़ चले थे वह अब फिर से नदी की ओर पलट चुके हैं। ऐसे में घटाव की रफ्तार बनारस में कम हो गई है। कमोवेश यही हाल गाजीपुर व बलिया का है। इसलिए घटाव रफ्तार क्रमश: कम होता जा रहा है। गंगा, वरुणा, गोमती, नाद नदियों के किनारे का हाल यह है कि शितला घाट वाले रास्ते पर करीब फीट से ऊपर पानी कम हुआ है। वहीं दशाश्वमेध वाले पर सड़क छोड़ कर पानी सीढ़ी तक पहुंच गया है। जंसा में वरुणा के गाव में खुशी है। सत्तनपुर, राखी नेवादा, गद्दोपुर, जगा पट्टी आदि गांवों में पानी खेतों से निकलने लगा है। रामेश्वर क्षेत्र का लोहिया गाव लच्छीपुर इन दिनों पूरी तरह से घिर गया है। गाव के महेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। दूसरी ओर रामनगर में गंगा का जल स्तर घटना शुरू होते ही पालिका अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सभासदों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सफाई करवाने के साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी करवाया। इसी बाढ़ राहत शिविर वाजिदपुर के प्राथमिक विद्यालय पर पीड़ितों का हाल जानने पहुंची तो पीड़ितों ने लेखपाल पर शिविर छोड़ने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। इस पर पालिकाध्यक्ष ने एसडीएम से लेखपाल की शिकायत की। इस दौरान संतोष शर्मा, जवाहर लाल, लल्लन सोनकर के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता विपिन सिंह, डा. मोईन शेख, रियाज, राजकुमार, मालाकार आदि शामिल थे।