साधेंगी जातिगत समीकरण, पेश करेंगी धर्म निरपेक्ष छवि
वाराणसी : कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का बनारस में आगमन दो अगस्त को होगा। इस दौरान वह
वाराणसी : कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का बनारस में आगमन दो अगस्त को होगा। इस दौरान वह जातिगत समीकरण साधने के साथ धर्म निरपेक्ष छवि को पेश करेंगी। कार्यक्रम के तहत सर्किट हाउस में सभी धर्म गुरुओं यानी ¨हदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई के अलावा बौद्ध व जैन धर्म के गुरुओं से मुलाकात कर आशीर्वाद लेंगी तो नगर के चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी करेंगी।
दो अगस्त को आयोजित सोनिया गांधी के रोड शो के बाबत बुधवार को जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा व सीताराम केसरी के साथ कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी को संबोधित अनुमति मांग पत्र एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय को सौंपा। वह नई दिल्ली से चलकर बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर उनका आगमन सुबह 10 बजे होगा। यहां से कार द्वारा वह जमालपुर, काजी सराय, हरहुआ, शिवपुर, बाईपास होते हुए कचहरी स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगी। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष का काफिला कचहरी, गोलघर, वरुणा बृज, नदेसर, अंधरापुल, चौकाघाट होते हुए अलईपुर, गोलगड्डा होते हुए विश्वेश्वरगंज, टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी। मैदागिन चौराहे पर राजीव गांधी, हरिश्चंद्र इंटर कालेज के सामने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। यहां से कबीरचौरा, पिपलानी कटरा के पास कबीर दास की मूर्ति पर भी माला अर्पित करेंगी। लहुराबीर पार्क में लगी शहीद चंद्रशेखर आजाद व मलदहिया चौराहे पर लगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण होगा। यहां से इंग्लिशियालाइन स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो का समापन होगा। यहां से वह सर्किट हाउस पहुंचेंगी जहां प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगी। बाद में श्रीकाशी विश्वनाथ का दर्शन कर गंगा आरती में शामिल होंगी। अंत में संकटमोचन मंदिर में दर्शन कर बाबतपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। करीब पांच घंटे का बनारस में उनका प्रवास होगा। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राजेश मिश्र, विधायक अजय राय, अनिल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक कैलाश टंडन, प्रमोद श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह आदि थे।