देवाधिदेव की नगरी में लीलाधर के जन्मोत्सव की धूम
वाराणसी : देवाधिदेव बाबा भोलेनाथ की नगरी में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम है। शुक्रवार को बाज
वाराणसी : देवाधिदेव बाबा भोलेनाथ की नगरी में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम है। शुक्रवार को बाजार गुलजार रहे। घरों-मंदिरों व देवालयों में लीलाधर की अनुपम झांकियां सजती रहीं, जिन्हें निहारने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
चौक, बांसफाटक, गोदौलिया, मैदागिन, लंका, लहुराबीर, सिगरा आदि इलाकों में लोगों ने लीलाधर की झांकियों से जुड़ी सामग्रियों की जमकर खरीददारी की। फूलमाला, पूजन व मिष्ठान आदि की दुकानों पर भी रौनक दिखी। पुलिस थानों में जवान भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों को अंतिम रूप देने में तल्लीन रहे।
धर्मसंघ शिक्षा मंडल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव में श्रीव्यास मौर्य, हंसराज व उनके साथियों ने अपने भजन से श्रोताओं को बांधा। तबले पर दीपक सिंह, बैंजो पर पप्पू और ढोलक पर भोला नाथ तिवारी ने संगत की। अपने संबोधन में शंकरदेव चैतन्य ब्रहृमचारी ने कहा कि भगवान कृष्ण प्रेम और सद्भाव के देवता हैं। संयोजन महामंत्री जगजीतन पांडेय ने किया।