गंगा अनवरत घटाव पर, तटवर्ती इलाकों में गंदगी
वाराणसी : गंगा अनवरत घटाव की ओर है। वरुणा का जलस्तर भी स्थिर है। हालांकि दोनों नदियों के तटवर्ती इला
By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 02:02 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 02:02 AM (IST)
वाराणसी : गंगा अनवरत घटाव की ओर है। वरुणा का जलस्तर भी स्थिर है। हालांकि दोनों नदियों के तटवर्ती इलाकों में गंदगी से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहीं हैं गंगा। विगत पांच दिनों से गंगा के जलस्तर में घटाव का क्रम जारी है। वरुणा किनारे सीवर ओवरफ्लो होने से वहां के रहनवार परेशान हैं। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर सुबह से ही स्थिर रहा। सुबह 65.78 मीटर, दोपहर को 65.72 मीटर तथा सायंकाल 65.59 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। गंगा में घटाव के बावजूद तटवर्ती इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें