देर रात मूसलधार बारिश
वाराणसी : कई दिनों के बाद मानसूनी बादलों ने रविवार की रात मूसलधार पानी गिराया। हालांकि दोपहर बाद ही
वाराणसी : कई दिनों के बाद मानसूनी बादलों ने रविवार की रात मूसलधार पानी गिराया। हालांकि दोपहर बाद ही बादल मूड बनाने लगे थे। सूर्यास्त बाद तो मौसम का मिजाज पलटी मार गया और बादलों की उमड़ घुमड़ शुरू हो गई।
दिन का हाल : सुबह से दोपहर तल्ख धूप थी लोग बेहाल रहे लेकिन दोपहर बाद मौसम सुहाना हो गया। हवा की तासीर में ठंड भी महसूस हुई। शाम को आंधी और कड़क चमक भी हुई। इसके साथ ही आर्द्रता के पहुंचने का क्रम बढ़ा और रात में बादल झूमकर बरसात करने लगे। सड़कों पर जलजमाव हो गया।
बोले विज्ञानी : मौसम विज्ञानी प्रो. बीआरडी गुप्ता कहते हैं कि मौसमी मिजाज फिर झमाझम करने के मूड हैं। दोपहर बाद आर्द्रता के बढ़ने का सिलसिला तेज गति से शुरू हुआ है। हीटिंग भी हुई है। इन सबके मेल से झमाझम शुरू किया है। अभी एक दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा।
तापमान व आर्द्रता : 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 38 से 39 व न्यूनतम तापमान शून्य दशमलव चार डिग्री बढ़कर 28.2 से 28.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम आर्द्रता का स्तर 71 फीसद पर स्थिर रहा लेकिन न्यूनतम स्तर 56 से 50 फीसद हो गया।