जमीन विवाद में मारपीट 15 घायल
वाराणसी : कैंट व शिवपुर थाना क्षेत्र में रविवार को हुई मारपीट की घटनाओं में 15 लोग घायल हो गए। घायलो
वाराणसी : कैंट व शिवपुर थाना क्षेत्र में रविवार को हुई मारपीट की घटनाओं में 15 लोग घायल हो गए। घायलों का पं. दीनदयाल अस्पताल में उपचार कराया जबकि तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया। घौसाबाद कैंट में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों तरफ के लोग घायल हुए। घायलों में धीरज (25 वर्ष), माया (70 वर्ष), संध्या (45 वर्ष), ओमी (22 वर्ष), गौरव (25 वर्ष) व दूसरे पक्ष से प्रशांत (30 वर्ष), बृजेश (22 वर्ष), विशाल (28 वर्ष), विनेश (28 वर्ष) शामिल हैं। वहीं शिवपुर थाना क्षेत्र के विवेक पुरम कालोनी में मकान निर्माण के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में प्रतीक त्रिपाठी (23 वर्ष), शशि त्रिपाठी (45 वर्ष), गौरव त्रिपाठी (20 वर्ष) व दूसरे पक्ष से मनोरमा (40 वर्ष), जयशंकर (42 वर्ष), रविशंकर (45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।