दलाई लामा की दीर्घायु के लिए पूजा
वाराणसी : सारनाथ स्थित केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय में शनिवार को अनुयायियों ने धर्मगुरु दल
By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 09:35 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 09:35 PM (IST)
वाराणसी : सारनाथ स्थित केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय में शनिवार को अनुयायियों ने धर्मगुरु दलाई लामा की दीर्घायु और विश्वशांति के लिए भगवान बुद्ध की पूजी की। धर्मगुरु सोमवार को 80 वर्ष के हो जाएंगे। उस दिन तिब्बती समुदाय सारनाथ में विधिवत परम पावन दलाई लामा का जन्मदिन मनाएंगे। भगवान की पूजा के अवसर पर कुलपति प्रो. एलएन शास्त्री, कामेश्वर नाथ मिश्रा, रमाशंकर त्रिपाठी, बाबूराम त्रिपाठी, बनारसी लाल आदि ने विचार व्यक्त किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें