नगर निगम प्रशासन के खिलाफ धरना
वाराणसी : मां गंगा निषादराज सेवा समिति से जुड़े नाविकों ने शुक्रवार को दशाश्वमेध घाट पर नगर निगम प्रश
वाराणसी : मां गंगा निषादराज सेवा समिति से जुड़े नाविकों ने शुक्रवार को दशाश्वमेध घाट पर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आवज बुलंद की और धरना दिया। कहा कि निगम प्रशासन द्वारा नौकायन कराने का टेंडर मांगा जा न्याय संगत नहीं है।
सभा में समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद ने कहा कि यह नाविकों का पुस्तैनी पेशा है। नौकायन पर इस तरह की बंदिश बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि नगर निगम प्रशासन वाराणसी के किसी भी घाट का टेंडर ठेका माफियाओं को देता है तो प्रदेश व्यापी हड़ताल करेंगे। समिति के संरक्षक रमेश चोपड़ा ने कहा कि यदि घाटों का सुंदरीकरण किया जाना है तो यह भी ध्यान रखना होगा कि इससे घाटों पर बसे मल्लाह, हजाम, पंडा आदि की रोजी-रोटी न जाए।
धरना में कलाधर साहनी, रामकिशन मांझी, संदीप पटेल, सुनील कश्यप, सूरज मांझी, मदन, बाबू, राजू, पप्पू मांझी, बल्ला साहनी आदि शामिल थे।