धूम धड़ाके के बीच निकली होली बरात
वाराणसी : बड़ी बाजार के लद्दनपुरा स्थित शीतला माता मंदिर से गुरुवार को होली बरात निकाली गई। रथ पर दूल
By Edited By: Published: Thu, 05 Mar 2015 11:46 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2015 11:46 PM (IST)
वाराणसी : बड़ी बाजार के लद्दनपुरा स्थित शीतला माता मंदिर से गुरुवार को होली बरात निकाली गई। रथ पर दूल्हा दुल्हन की झांकी सजाई गई। बैंड और शहनाई गूंजी और लाग विमान निकल पड़े। इसमें भगवान श्रीकृष्ण व शंकर-पार्वती की झांकी लोगों को आकर्षित करती रही। छहमुहानी, डिगिया, जैतपुरा, औसानगंज, डीएवी कालेज से सोमनहवा, नागकुआं, होते पुन: बरात मंदिर पर पहुंची। शुक्रवार की सुबह बरात एक बार फिर यात्रा पर निकलेगी। संयोजन मनोज जायसवाल, विनोद केसरी, अमित जायसवाल, प्रमोद चक्रवानी आदि ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें