जाम की चपेट में आधा शहर
वाराणसी : लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव के आगमन पर गुरुवार को यातायात विभाग द्वारा मार्ग परिवर्तन क
By Edited By: Published: Fri, 30 Jan 2015 12:42 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2015 12:42 AM (IST)
वाराणसी : लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव के आगमन पर गुरुवार को यातायात विभाग द्वारा मार्ग परिवर्तन किए जाने के कारण आधा शहर सुबह से शाम तक जाम की चपेट में रहा। मकबूल आलम रोड पर अन्य वाहनों के आवागमन पर रोक के चलते नदेसर-अंधरापुल मार्ग पर जाम लग गया। फातमान रोड पर चल रही खोदाई ने कोढ़ में खाज का काम किया जिससे सिगरा, मलदहिया से लेकर अंधरापुल तक यातायात व्यवस्था ध्वस्त रही। दिन में वीआइपी के चलते आधा शहर जाम के झाम में फंसा रहा तो रही सही कसर शाम को बरातियों ने पूरी कर दी। लगन के चलते जर्जर सड़कों पर नाचते-गाते चल रही बरात के पीछे वाहनों की लंबी कतार लगी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें