आतंकवाद और चीन देश की बड़ी चुनौती
वाराणसी : भारत के विकास में सबसे बड़ी चुनौती आतंकवाद और चीन है। केंद्र की मोदी सरकार आतंकवाद से लड़ने
वाराणसी : भारत के विकास में सबसे बड़ी चुनौती आतंकवाद और चीन है। केंद्र की मोदी सरकार आतंकवाद से लड़ने के लिए सकारात्मक और कड़ी नीति अपनाए हुए है। इसके साथ ही भारत की क्षमता को विश्व पटल पर मजबूती के साथ रखने के लिए अपनाई जा रही विदेश नीति भी बहुत प्रभावी है। उक्त बातें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रो. विश्वजीत महापात्रा ने कही। काशी ¨हदू विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय स्थित एचएन त्रिपाठी सभागार में आयोजित 'भारतीय विदेश नीति के उभरते आयाम' विषयक संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दुनिया के समक्ष भारत की नई पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है।
विश्व समुदाय इनदिनों भारत की ओर देख रहा है। यह हमारी सरकार की सकारात्मक विदेश नीति का परिणाम है। इस अवसर पर प्रो. उत्तम सिन्हा ने कहा कि मौजूदा विदेश नीति की वजह से पड़ोसी देशों में हमारे प्रति प्रगाढ़ता बढ़ी है। अतिथियों का स्वागत राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. कौशल किशोर मिश्र, संचालन सोनाली व धन्यवाद ज्ञापन प्रो. संजय श्रीवास्तव ने किया।