चित्रा मुद्गल को निराला सम्मान
वाराणसी : निराला साहित्य संस्थान की ओर से इस बार निराला स्मृति सम्मान प्रख्यात कथाकार चित्रा मुद्गल
By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 01:09 AM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 01:09 AM (IST)
वाराणसी : निराला साहित्य संस्थान की ओर से इस बार निराला स्मृति सम्मान प्रख्यात कथाकार चित्रा मुद्गल को दिया जाएगा। यह जानकारी छायावादी कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के पौत्र डा. अमरेश त्रिपाठी ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि कथाकार मुद्गल को निराला जी की जयंती, सरस्वती दिवस पर दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान को पाने वाली वह दूसरी साहित्यकार होंगी। पहला सम्मान सुविख्यात कवि राजेश जोशी को दिया गया था।
डा. त्रिपाठी ने बताया कि चित्रा मुद्गल के नाम का निर्णय पुरस्कार समिति के बाह्य निर्णायक प्रो. राजेंद्र कुमार व कथाकार अल्पना मिश्र की उपस्थिति में आयोजित बैठक में किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें