Move to Jagran APP

झूमकर दौड़ी काशी

वाराणसी : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को शहर के तमाम शिक्षण संस्थानों, गैर सरकारी संगठ

By Edited By: Published: Sat, 01 Nov 2014 02:39 AM (IST)Updated: Sat, 01 Nov 2014 02:39 AM (IST)
झूमकर दौड़ी काशी

वाराणसी : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को शहर के तमाम शिक्षण संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों व अन्य संस्थानों से जुड़े लोगों ने दौड़ लगाई। इस दौड़ के मूल में शामिल थी राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना। बात केवल दौड़ तक ही सीमित नहीं थी बल्कि एकता का संकल्प भी लिया गया।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में 'रन फार यूनिटी' आयोजन को भव्य बनाने के लिए संदेश भी भेजा था। इधर पीएम के संदेश ने मंत्र सा काम किया, लोगों में जोश भर गया और सुबह अलग-अलग स्थानों पर लोग जुटे और राष्ट्रीय एकता-अखंडता के लिए दौड़ पड़े। शहर में कमोवेश हर ओर से दौड़ शुरू हुई और विराम लिया मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के पास। लोगों ने माल्यार्पण कर लिया एका का संकल्प।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय : मालवीय भवन से दौड़ शुरू हुई। कुलपति प्रो. राजीव संगल ने झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। बीएचयू के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक और छात्र सभी शामिल थे। दौड़ हास्टल मार्ग, स्वतंत्रता भवन, एम्फीथिएटर मार्ग होते हुए लौटी। यहां विजेता का चयन किया गया। उधर केंद्रीय कार्यालय में सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। अंतर्विषयक गणितीय विज्ञान केंद्र में भी लोगों ने संकल्प लिया। डीएवी पीजी कालेज के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने दौड़ लगाई। पिपलानी कटरा, कबीरचौरा, लोहटिया होते पुन: विद्यालय पहुंचे। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक, प्राचार्य डा.सत्यदेव सिंह, डा. प्रवेश भारद्वाज, डा. मधु सिसौदिया आदि ने सहभागिता की। वसंत कन्या महाविद्यालय (कमच्छा) में भी दौड़ का आयोजन किया गया। अन्य शिक्षण संस्थानों ने भी विविध आयोजन किए।

दौड़ते हुए मलदहिया पहुंचे : कैंट विस क्षेत्र के लोग पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, विधायक डा.ज्योत्सना श्रीवास्तव के नेतृत्व में सिगरा स्थित लोकमान्य तिलक की प्रतिमा के पास जुटे और दौड़ लगाते हुए मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा तक पहुंचे। दक्षिणी विस क्षेत्र के लोग मैदागिन चौराहे से विधायक श्यामदेव राय चौधरी व रतन सिंह के नेतृत्व में दौड़ लगाते हुए मलदहिया चौराहा पहुंचे। उत्तरी विस क्षेत्र के कार्यकर्ता व अन्य लोगों ने विधायक रवींद्र जायसवाल के नेतृत्व में संपूर्णानंद संस्कृत विवि के गेट से दौड़ लगाई और मलदहिया पहुंचे।

दौड़ में संजय भारद्वाज, सुधीर मिश्र, सुजीत टीका, रणंजय सिंह, नीरज जायसवाल,अनिल कुमार त्रिपाठी, इंद्रेश कुमार सिंह, संदीप सिंह पिंटू, राजकुमार यादव, आशीष गुप्ता, अवनीश पाण्डेय, सुशील यादव, श्रीप्रकाश शुक्ल, विनोद गुप्ता, जेपी सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। इस दौड़ में माहेश्वरी समाज का प्रतिनिधित्व दीपक माहेश्वरी ने तथा रस्तोगी समाज की ओर से शैलेन्द्र रस्तोगी ने सहभागिता की।

शिवपुर विस क्षेत्र में दौड़ दानूपुर, चांदमारी, बड़ालालपुर होते हुए नटिनियादाई मंदिर के पास खत्म हुई। भाजपा काशी क्षेत्र मंत्री नागेन्द्र सिंह रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष उमेश दत्त पाठक, रमेश सिंह, बबलू सिंह प्रधान, डा. संजय पटेल, रामप्रकाश दुबे आदि शामिल थे। भाजपा (समाज कल्याण प्रकोष्ठ) की ओर से अमरा बाईपास चौराहे से चितईपुर चौराहे तक दौड़ लगाई गई। अभिषेक सिंह, सुरेश सिंह, कौशलेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। भाजपा (युवा मोर्चा) के तत्वावधान में चांदपुर से लोहता तक की दौड़ लगाई गई। डा. आजाद गौतम, छोटे लाल पटेल, हेमंत सिंह, विनोद रस्तोगी, राम दुलार सिंह आदि ने दौड़ लगाई।

आशापुर बाजार से लेढ़ूपुर उपकेंद्र तक की दौड़ में काफी लोग शामिल थे। नेतृत्व भाजपा चिरईगांव उपाध्यक्ष सीता मिश्र ने किया। डा. आरबी सिंह, डा. भास्कर, संजय जायसवाल, पंकज आदि शामिल थे। भाजपा चिरईगांव मंडल की ओर से नवनीत श्रीवास्तव, आरती सिंह, किरन सिंह, श्रीमती मीना तिवारी आदि ने दौड़ में सहभागिता की। भाजपा निवेशक प्रकोष्ठ की टीम काशी क्षेत्र के संयोजक वैभव कपूर के नेतृत्व में दौड़ लगाते वाराणसी पब्लिक स्कूल लोहता से रामलीला मैदान तक पहुंची। अपूर्व मित्तल, दिशात बदलानी, राहुल श्रीवास्तव, विजय मित्तल, करुणेश शर्मा, छोटेलाल पटेल आदि ने उत्साहवर्धन किया।

चेतना रैली, प्रतियोगिताएं : आर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल की छात्राओं ने चेतना रैली निकाली जो मलदहिया स्थित पटेल प्रतिमा तक गई। अनुराग दीक्षित, विनोद शंकर उपाध्याय, गोपाल नारायण पांडेय, दिव्या शर्मा ने सहभागिता की और राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया। इससे पहले पेंटिंग, कोलाज, पोस्टर, क्विज आदि प्रतियोगिताएं की गईं। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की ओर से सारनाथ म्यूजियम के पास से चेतना रैली निकाली गई। रैली आशापुर, पांडेयपुर, पुलिस लाइन, तेलियाबाग होते हुए मलदहिया पहुंची। यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। राजेश पटेल, विजय नारायन वर्मा, भरत पटेल, मनोज पटेल, राजू पटेल आदि ने सहभागिता की। सारनाथ स्थित केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विवि के मुख्य द्वार से लगभग 300 विद्यार्थियों ने एकता दौड़ लगाई। सेंट्रल हिन्दू ग‌र्ल्स स्कूल (कमच्छा) की छात्राओं ने पदयात्रा की, भाषण, समूह गान, वाद-विवाद, पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रधानाचार्य डा. चंचल कुमारी आदि ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

चोलापुर प्रतिनिधि के अनुसार सुबह बच्चे, बूढ़े और युवा तिरंगा लिए जुटे। आदित्य नारायन स्कूल से शहीद स्मारक तक की दौड़ लगाई। चंद्रशेखर सिंह, सोनू मिश्रा, अशोक सिंह, अनिल सेठ आदि शामिल थे। कोहासी से भटपुरवा कलां तक की दौड़ में अरुण पाठक, प्रमोद पांडेय, बबलू श्रीवास्तव आदि ने भाग लिया। प्रेमनगर में भी सरदार पटेल को याद किया गया। मुख्य अतिथि सांसद महेंद्र नाथ पांडेय थे। रामदेव पटेल, महेंद्र सिंह, हुकुम सिंह आदि ने भाग लिया। पं. रामप्रवेश चौबे महाविद्यालय में भी सरदार पटेल की स्मृतियां संजोई गईं। पं. सतीश चौबे, अरुण पांडेय, डा. पीके दुबे आदि ने भाग लिया।

रोहनियां प्रतिनिधि के अनुसार बढै़नी स्थित सरदार पटेल इंटर कालेज में वल्लभ भाई पटेल को याद किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। सत्यनारायण सिंह, रमाशंकर सिंह, शिवाचंद, शिवमूरत वर्मा आदि ने सहभागिता की। हाइस्कूल व इंटर में प्रथम व द्वितीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। जगतपुर इंटर कालेज में बच्चों ने दौड़ लगाई। कृष्णकांत मिश्र, ओम प्रकाश, राजेश खन्ना, रमाशंकर गुप्ता, नखड़ू आदि ने उत्साहवर्धन किया।

पिंडरा प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा मंडल पिंडरा व सिंधोरा के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं व ग्रमीणों ने दौड़ लगाई। मरूई से सराय शेखलार्ड तक, कोर्रा से ओदार तक, मीराशाह से पिंडरा तक की दौड़ लगाई गई। रितेश सिंह, फौजदार शर्मा, शैलेष पांडेय, अखिलेश सिंह आदि ने भाग लिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज बाबतपुर में सरदार पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व का बखान किया गया। रामकरन पटेल सेवा संस्था मंगारी, व्यापार मंडल कठिरांव आदि में भी आयोजन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.