पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया याद
वाराणसी : देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी जान न्यौ
वाराणसी : देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी जान न्यौछावर कर दी। देश को कमजोर करने वालों ने 31 अक्टूबर 1984 को उनकी जान ले ली। देश के इस महान नेता की शहादत को लोग भूल नहीं पाते। खास यह कि 31 अक्टूबर के दिन देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल व महान चिंतक आचार्य नरेंद्र देव का जन्म हुआ था। देश के इन महान विभूतियों को कांग्रेसियों ने शुक्रवार को याद किया।
इंग्लिशिया लाइन स्थित कांग्रेस पार्टी के जोनल कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वहीं लौहपुरुष के रूप में सरदार पटेल के कार्यो पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में पूर्व प्रदेश महामंत्री विजय शंकर पांडेय, प्रो. लक्ष्मी दुबे, विजय शंकर मेहता, भूपेंद्र प्रताप सिंह, भोला यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पीसीसी के अध्यक्ष रामसागर उपाध्याय ने की। संयोजन बैजनाथ सिंह तो संचालन गणेश शंकर पांडेय ने किया। मैदागिन स्थित कार्यालय में महानगर कांग्रेस की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र, ओम प्रकाश ओझा, तिलकराज कपूर, रविशंकर मिश्र, फसाहत हुसैन, साजिद अंसारी आदि प्रमुख थे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी ने किया। संचालन संजय जोशी व धन्यवाद प्रमोद वर्मा ने ज्ञापित किया। इसी क्रम में इंटर कालेज नियार, चोलापुर के सभागार में इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस व सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन पर याद किया। अध्यक्षता कालेज प्रबंधक सतीश चौबे ने की। इस मौके पर डा. राजेश सिंह, डा. रवि चंदन मिश्र, अरविंद चौबे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संचालन अरूण पांडेय तो धन्यवाद प्राचार्य डा. पीके दुबे ने ज्ञापित किया।
जिला कांग्रेस कमेटी ने जनपद के आठ ब्लाकों में सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। नगर पंचायत गंगापुर एवं नगर पालिका परिषद रामनगर के अध्यक्षों द्वारा कार्यकर्ताओं के सहयोग से सदस्य बनाया जाएगा। इस बाबत आयोजित बैठक में अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने की। इसमें शिवशंकर मौर्या, चंद्रभाल प्रताप सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। सेवापुरी बाजार में हर्षवर्धन सिंह, सभापति दुबे, संजय, ओमकार दुबे आदि ने भी शहादत दिवस मनाया। जन कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पांडेय के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि लहुराबीर कार्यालय में मनाई गई। सदस्य उप्र कांग्रेस कमेटी दुर्गा प्रसाद गुप्त के नेतृत्व में कोल्हुआ विनायका में गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें पूर्व विधायक मणिशंकर पांडेय ने अध्यक्षता की। इस मौके पर रामेश्वर प्रसाद शास्त्री, मंगलेश सिंह, सुनील राय आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।