मंत्रोच्चार के साथ मनी गोपाष्टमी
वाराणसी : गोपाष्टमी का पर्व शहर में विभिन्न संस्थाओं ने धूमधाम से मनाया। लोगों ने गऊ माता के संरक्षण
वाराणसी : गोपाष्टमी का पर्व शहर में विभिन्न संस्थाओं ने धूमधाम से मनाया। लोगों ने गऊ माता के संरक्षण व संवर्द्धन का संकल्प लिया।
श्रीधर्मसंघ शिक्षा मंडल द्वारा शुक्रवार को बटुकों के मंत्रोच्चार व पूजन-अर्चन के बीच गोपाष्टमी मनाई। संघ के महामंत्री जगजीवन पांडेय ने पूजन का संयोजन किया। दी भारतीय गो रक्षा प्रचारक मंडल काशी द्वारा गोसंवर्धन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मनीष उपाध्याय ने गो पूजन किया। समारोह में राजेश सिंह, उमापति मिश्र, चंद्रमौली पांडेय, जित्तू, आशुतोष शर्मा, शीतला सिंह, संतोष आदि ने विचार रखे।
इसी क्रम में श्री काशी जीवदया विस्तारिणी गोशाला एवं पशुशाला में भी 128वां वार्षिक समारोह गोपाष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर गोभक्तों, बच्चों व समाजसेवियों ने दशाश्वमेध घाट पर गोसेवा का संकल्प लिया। इसके उपरांत गो सेवा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हनुमान प्रसाद सत्यनारायण पोद्दार विद्यालय,सेठ किशोरी लाल जालान उमा, विद्यालय, सेठ लाला जालान उमा विद्यालय, चक्का हरहुआ के बच्चे शामिल रहे। यात्रा में आकर्षण का केंद्र श्रीमारवाड़ी सेवा संघ संस्कृत विद्यालय के बटुक थे। शोभायात्रा गोदौलिया, बांसफाटक, चौक, मैदागिन से गोलघर गोशाला प्रधान कार्यालय पहुंची।
गोपाष्टमी का मुख्य कार्यक्रम श्रीगोकुल गोशाला, ग्राम गोइठहां, बावनबीघा में किया गया जिसमें मणिपुर, मेघालय,
मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणांचल प्रदेश, सिक्किम पूर्व भारत के पूर्वाेत्तर राज्य के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह में राजकुमार कोठारी, जटाशंकर, डा.महेंद्रनाथ पांडेय उपस्थित रहे।
उधर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कैलाशपुरी सेवा आश्रम, रानीपुर, महमूरगंज में गोमाता की पूजा की गई। पूजन में मुख्य अतिथि महेंद्र पटेल किसान ने क हा कि गोमाता का आशीर्वाद बहुमूल्य है। समारोह में अर्जुन बाबा, गोविंद, कमल नयन जायसवाल, विलाल मिश्रा उपस्थित थे।
शहर के साथ ही अंचलों में भी गोपाष्टमी पर कार्यक्रमों का आयेाजन हुआ जिसमें हरहुआ स्थित रामेश्वर गोशाला प्रांगण में गोवंश की पूजा की गई। विधायक महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि गो सेवा से पृथक जीवन अधूरा है।